मुख्यमंत्री ने ई-विधान एप्लीकेशन का किया लोकापर्ण, विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में अहम कदम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है, जो राज्य की विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

May be an image of 8 people and textउत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ई-विधान प्रणाली को अपनाया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से अब विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे वे आसानी से डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंच सकते हैं।

May be an image of 2 people, dais and textइस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अब अधिक दक्षता और त्वरितता से संपन्न होगी। पेपरलेस प्रणाली से दस्तावेजों का प्रबंधन भी अधिक आसान हो जाएगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी

May be an image of 9 people, dais and textमुख्यमंत्री ने कहा कि ई-विधान प्रणाली से विधानसभा के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और यह राज्य की शासन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

May be an image of television and text

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33