spot_img

हर्षिल-मुखवा में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ किया हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद

उत्तरकाशी, 24 फरवरी 2025:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और यह राज्य की समृद्धि में बड़ा योगदान देगा।

May be an image of 9 people and crowd

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी मुरूगेशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से पर्यटन को पंख लगेंगे और पूरे विश्व में इस यात्रा का प्रचार-प्रसार होगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन निश्चित है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के पूर्व दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट और अन्य यात्रा के बाद राज्य में पूंजी निवेश और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

May be an image of 5 people and text that says "A"

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हर्षिल से मुखवा तक की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा जाए। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा स्थल, पंडाल और प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने की सलाह दी।

May be an image of 8 people, dais and text

मुख्यमंत्री ने गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव जाकर तैयारियों का जायजा लिया और गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना की, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी दी और बताया कि शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles