देहरादून में कुर्मांचली समाज ने आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह

देहरादून में कुर्मांचली समाज के लोगों द्वारा होली मिलन समारोह की धूम मचाई गई। मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार भुवन उपाध्याय के आवास पर ‘हमारी पहचान रंगमंच संस्था’ के कलाकारों ने कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मसकबीन की धुन और ढोल-दमाऊं की थाप के बीच होलियारों ने रंग जमाया और कार्यक्रम का वातावरण उत्साह से भर दिया।

होलियारों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और वे पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे। कुमाऊं के मंझे हुए कलाकारों ने ‘कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली’ गाकर समारोह को और भी भव्य बना दिया। इस भव्य आयोजन में सभी धर्मों के लोग सपरिवार शामिल हुए और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लिया।

कार्यक्रम में कलाकारों में बबीता शाह लोहनी, मनमोहन सिंह, पाठक जी, रेबा चौहान समेत सभी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने एक पल के लिए ऐसा अहसास कराया कि यह आयोजन देहरादून में नहीं, बल्कि कुमाऊं के किसी दूरस्थ गांव में हो रहा हो।

होली मिलन समारोह में कुर्मांचल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष श्री कमल रजवार, श्री उत्तम अधिकारी, श्री गंभीर सिंह रावत, श्री योगेश पांडेय, श्रीमती सरोज पोखरियाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री देवीदयाल, श्री जगजीत पंवार, श्री सुभाष गुप्ता, श्री कालूराम, श्री सुभाष कुमार, श्री विनोद, श्री क्रांति, श्री हरवीर यादव समेत धर्मपुर, दशमेशपुरी कॉलोनी, नेहरू विहार कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, अशोका इनक्लेव, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, बड़ूवाला से आए गणमान्य जनों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33