मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिन्दू माह का उल्लेख करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत और हिन्दू माह का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को आवश्यक आदेश जारी करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह निर्देश दिया है कि भविष्य में जारी होने वाली सभी सरकारी अधिसूचनाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास शिलाओं में पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जाए, जिसमें विक्रम संवत, हिन्दू माह (जैसे फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख किया जाएगा। यह कदम प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33