spot_img

चारधाम यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य

उत्तराखंड में 2025 की चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 20 मार्च से शुरू हो गए हैं। इस बार यात्रा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कुल रजिस्ट्रेशन का 60 प्रतिशत ऑनलाइन और 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे। इसके अलावा, इस बार यात्रा के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य रूप से लिंक किया गया है।

यात्रा की शुरुआत में, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को खुलेंगे, उसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

आधार कार्ड डिटेल्स अनिवार्य
यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को अब अपना आधार कार्ड नंबर और संबंधित जानकारी देना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट

https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां पर वे मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपना नाम, आधार कार्ड विवरण, और अन्य जरूरी जानकारी भर सकते हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर 15 दिन पहले से 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके अलावा, हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles