चारधाम यात्रा 2025 : भव्य और दिव्य होगा कपाटोत्सव, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

चारधाम यात्रा 2025 का आगाज़ इस बार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस विशेष अवसर को और भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

कपाट खुलने के दिन चारों धामों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अब तक 16.81 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।
पंजीकरण का विवरण इस प्रकार है:

  • केदारनाथ धाम: 5,71,813 पंजीकरण

  • बदरीनाथ धाम: 5,03,991 पंजीकरण

  • गंगोत्री धाम: 3,00,907 पंजीकरण

  • यमुनोत्री धाम: 2,78,085 पंजीकरण

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस बार यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और दिव्य बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33