मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि चौमासी-रैकाधार-रामबाड़ा पैदल मार्ग के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए निर्धारित की गई है, जिससे चारधाम यात्रा 2024 को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

इसके अलावा, जनपद रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास पर पुलिस चैक पोस्ट के समीप अस्थाई फेब्रिकेशन हटमेण्ट और शौचालय निर्माण के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह पहले भी केदारघाटी के लिए ₹56.30 लाख की राहत राशि की स्वीकृति प्रदान की थी, जिससे लिंचोली से सोनप्रयाग तक क्षतिग्रस्त मार्गों के कारण प्रभावित व्यवसायियों को सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुसार, पहले भी प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹9 करोड़ 08 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इन सभी विकास कार्यों से न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ होगा, बल्कि तीर्थयात्रियों की यात्रा को भी सुगम बनाने में मदद मिलेगी।


