महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। अंधेरी चा राजा से लेकर लालबाग में भी पंडाल में गणेश भगवान की काफी लंबी मूर्ती 9 दिनों के लिए स्थापति की जाती है। लालबाग चा राजा में गणपति दर्शन के लिए वहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं।इस साल भी शिल्पा से लेकर विक्की कौशल-कार्तिक आर्यन और ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई बड़े सितारे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबाग पहुंचे थे। टीवी सितारों को भी बप्पा के करीब से दर्शन हुए।हालांकि, इस बीच ही कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस के साथ वहां के स्टाफ मेंबर ने बदतमीजी से पेश आया।
कुमकुम भाग्य की इस एक्ट्रेस के साथ हुई धक्का-मुक्की
एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य में खुशी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप का एक वीडियो सामने आया है, जो एक्ट्रेस ने भी खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में लाल रंग की टीशर्ट में एक स्टाफ मेंबर एक्ट्रेस और उनके साथ एक और लड़की को सीढ़ियों की तरफ तेजी से धक्का देती हुई नजर आ रही है।उसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस भी हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिमरन ने लिखा, “लालबाग चा राजा के दर्शन करने का ये अनुभव दिल तोड़ने वाला था। मैं अपनी मां के साथ लालबाग चा राजा गई थी आशीर्वाद लेने के लिए, लेकिन स्टाफ मेंबर का हमारे प्रति बहुत ही बुरा बर्ताव था। उस आयोजन से जुड़े एक आदमी ने तस्वीर खीचते हुए मेरी मां का फोन छीन लिया। जैसे ही उन्होंने अपना फोन लेने की कोशिश की, स्टाफ मेंबर ने उन्हें धक्का दे दिया।
जब उन्हें पता चला मैं एक्टर हूं तो पीछे हट गए
सिमरन ने आगे कैप्शन में लिखा,
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी गुस्से में आ गए हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ” महिला के खिलाफ इस तरह का बर्ताव स्वीकार्य नहीं है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “ये किस तरह का बर्ताव है।
इस समय पर मुंबई पुलिस कहां रहती है? उन्हें प्यार और सम्मान से बात करनी चाहिए, लेकिन लोग अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं, क्या भक्तजनों के साथ ऐसा बर्ताव होता है”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “लालबाग चा राजा सबसे ज्यादा इन ह्यूमन कमिटी है, उनके अंदर न बप्पा के लिए सम्मान है और न ही लोगों के लिए”।



