The Buckingham Murders Twitter Reviews: रिलीज हुई Kareena Kapoor की फिल्म, क्या आ गया है ‘Stree 2’ का समय?

करीना कपूर खान जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, वह अपने किरदारों के साथ नई-नई चुनौतियां स्वीकार कर रही हैं। जाने जान में जहां उन्होंने एक कैफे ओनर का किरदार अदा कर अपनी भूमिका से सबको चौंका दिया था, वहीं अब एक्ट्रेस इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बनकर पर्दे पर लौट आई हैं।हंसल मेहता के निर्देशन में बनी करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्या ये फिल्म आने वाले कुछ समय में ‘स्त्री-2’ को गद्दी से हटा पाएगी और लोगों को कैसी लगी फिल्म की कहानी और करीना का किरदार इस पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है।

द बकिंघम मर्डर्स पर ऑडियंस का फैसला

हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर फिल्म में करीना कपूर ने जसमीत भामरा का किरदार अदा किया है, जिसने अपने बच्चे को हाल ही में खोया है। हालांकि, चाइल्ड खोने का दर्द उसे उसकी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटने देता और वह असाइन किए हुए केस की छानबीन में लग जाती है।वह मूवी में बकिंघमशायर में हुए 10 साल की बच्ची के मर्डर केस को सुलझा के ही दम लेती है। ऑडियंस ने पर्दे पर अधिकतर कंगना का बबली किरदार में देखा है, अब इस फिल्म में उन्हें बेबो का अभिनय कितना पसंद आया, ये भी उन्होंने बता दिया।

एक यूजर ने लिखा, “शुरू से लेकर अंत तक, ये करीना की ही फिल्म है। ये उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है। स्टाइलिश और क्रेजी थ्रिलर है, जिसकी ऐसी एंडिंग के बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा”।

ये एक ट्रॉमा मिस्ट्री थ्रिलर है- यूजर्स

करीना कपूर और हंसल मेहता की इस मूवी को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, “द बकिंघम मर्डर्स एक ट्रॉमा मिस्ट्री थ्रिलर लग रही है, ये इससे ज्यादा इफेक्टिव हो सकती थी अगर फोकस केस पर होता तो। करीना कपूर ने अच्छा काम किया है, अगर आपको थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आप ये मूवी देख सकते हैं”।एक और अन्य यूजर ने लिखा, “ये क्लास फिल्म है और करीना कपूर ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है। हंसल मेहता को भी नमन है, जिन्होंने इतने सेंसिटिव टॉपिक को इतने अच्छे से हैंडल किया है। सिर्फ क्लास ही नहीं मास भी ये फिल्म एन्जॉय कर सकते हैं”।

इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा रणवीर बरार, रुक्कू नाहर, आश टंडन, कपिल रेडकर जैसे कई सितारे अहम भूमिका में दिखे। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग तो कुछ खास नहीं हुई थी, लेकिन देखना है कि क्या करीना का स्टारडम और उनका परफॉर्मेंस पहले दिन ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचकर ला पाता है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33