उत्तराखंड में 2000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, ब्लॉक स्तर पर खुलेंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में 2000 नए शिक्षकों की भर्ती और ब्लॉक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खोलने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को दी।

SCERT परिसर में हुए 486 लाख के कार्यों का शिलान्यास

डॉ. रावत ने देहरादून स्थित SCERT परिसर में आवासीय भवनों और शिक्षा निदेशालय के गेट के निर्माण कार्यों का 486 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें एससीईआरटी निदेशक वंदना गब्र्याल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती, संस्कृत शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

सरकारी स्कूलों से घट रही छात्र संख्या पर जताई चिंता

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को लेकर विभाग से रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अभिभावकों की प्राथमिकता अब अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय बनते जा रहे हैं। वहीं, कई अभिभावकों ने यह भी कहा कि वे ऐसे स्कूल चाहते हैं जहां प्रत्येक विषय के शिक्षक उपलब्ध हों।

2000 शिक्षकों की होगी शीघ्र नियुक्ति

रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डॉ. रावत ने घोषणा की कि शिक्षा विभाग में 2000 शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की जाएगी। इनकी तैनाती उन विद्यालयों में की जाएगी जहां शिक्षकों की भारी कमी है। साथ ही, ब्लॉक स्तर पर कुछ सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके।

ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली होगी लागू

उन्होंने यह भी बताया कि अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तरह अधिकारियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33