नैनीताल: केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता की शपथ ली।

कार्यक्रम संयोजक शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि इस अवसर पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गौरी जोशी को प्रथम, आराध्या मिश्रा को द्वितीय और तनुजा मेलकानी को तृतीय पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चेतना जोशी द्वितीय और प्रियंका गोस्वामी तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं गीता बिष्ट, प्रियांशी कुमारी, पूजा सक्सेना, खुशी जोशी और मीनाक्षी को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता पर संगीतमय प्रस्तुति भी दी। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने कहा कि सरकार के निर्देश पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे हैं, और इस दौरान एक पेड़ मां के नाम भी लगाए जा रहे हैं।
सीबीसी नैनीताल की वरिष्ठ कलाकार शोभा चारक ने बताया कि भारत सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चला रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के आनंद सिंह, शिक्षिका दीपशिखा जोशी, माया चंदोला, नीता उपाध्याय, राखी मठपाल और डिंपल जोशी भी मौजूद रहे।



