जामताड़ा में भारी बारिश के बावजूद सीएम धामी को सुनने के लिए दिखी लोगों में उत्सुकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों में भी बढ़ने लगी है। बुधवार को जामताड़ा झारखंड में खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। करीब एक घंटे तक सीएम धामी को सुनने के लिए उनका इंतजार करते रहे।

दरअसल, बुधवार को सीएम धामी को दोपहर करीब 1:20 बजे जामताड़ा पहुंचना था लेकिन, खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर झारखंड एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका, उन्हें देवघर से जामताड़ा तक का सफर सड़क मार्ग से तय करना पड़ा। करीब 2:30 बजे सीएम धामी सड़क मार्ग से होते हुए जामताड़ा पहुंचे। इस बीच वहां पर झमाझम बारिश हो रही थी बावजूद बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए सभा स्थल पर जुटे रहे।
सीएम धामी की सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि उनके विचारों और नेतृत्व की गूंज केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि अब झारखंड जैसे अन्य राज्यों में भी उन्हें सुनने और समझने की उत्सुकता बढ़ी है। लोग अपने छातों और बरसाती के साथ घंटों खड़े रहे। इससे पहले दक्षिण भारत के लोगों में भी सीएम धामी को सुनने के लिए लोगों की उत्सुकता देखी जा सकती है। जिस कारण तेलंगाना और कर्नाटक में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को सीएम धामी की चुनावी सभाओं की संख्या को बढ़ाना पड़ा था।

समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण, दंगारोधी जैसे कानून को लागू कर और लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर सीएम धामी की सशक्त, निर्णायक और हिंदुत्व समर्थक छवि को मजबूती मिली है। उनका नेतृत्व और व्यक्तित्व राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी नेता के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और निर्णयों को अन्य राज्य एक मॉडल के तौर पर ले रहे हैं। जिसके कारण अन्य राज्यों में भी सीएम धामी की धमक दिखने लगी है। यही वजह है कि झमाझम बारिश के बीच भी जामताड़ा का सभा स्थल सीएम धामी को सुनने के लिए खचाखच भरा आया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33