spot_img

क्या है ला नीना? जिसके कारण उत्‍तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही है बारिश, जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

तराई में तीन दिन से लगातार तेज व हल्की बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पहाड़ के साथ ही तराई-भाबर में ला नीना का प्रभाव चरम पर होने से इस बार सामान्य से 15 से 20 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। जून को छोड़ दिया जाए तो जुलाई और अगस्त में औसत सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

ला नीना का प्रभाव चरम पर

गाेविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम विज्ञानियों के अनुसार तराई में ला नीना का प्रभाव चरम पर है। इसलिए इस बार अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि कहीं कहीं पर ज्यादा बारिश होगी। इसकी वजह जलवायु परिवर्तन है। पहले तीन-चार दिनों में बारिश हो जाती थी तो धान की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ता था।

अब कुछ वर्षों से जलावायु परिवर्तन के कारण आठ दिन से अधिक अंतराल पर बारिश हो रही है। जबकि धान की फसल के लिए पांच से छह दिन में हल्की सिंचाई की जरुरत पड़ती है। वर्षा का सही वितरण नहीं हो पा रहाहै। ऐसे में किसान नहरों, खुद के संसाधन या ट्यूबवेल से धान की सिंचाई करते हैं। इससे लागत खर्च बढ़ जाता है।

ला नीना क्या है?

यह प्रशांत महासागर में होने वाला एक मौसम पैटर्न है। ऐसी घटना जिमसें तेज हवाएं समुद्र की सतह पर गर्म पानी उड़ाती है। ला नीना के कारण भारत में मानसून पर असर पड़ता है। आमतौर ज्यादा बारिश होती है।

  • माह – औसत वर्षा मिमी-   हुई वर्षा मिमी
  • जून -183 -20.6
  • जुलाई -435 -654
  • अगस्त -413 -450
  • सितंबर 255.1 -13 सितंबर को दोपहर 12 बजे 220.4
spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles