‘यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2025’ में विवेक नौटियाल बने सर्वश्रेष्ठ गायक, गीत ‘उड़िजा चखुली’ ने दिल जीता

लोक संस्कृति से सजे गीत ने दर्शकों को भावविभोर किया, उत्तराखंड की बेटी-ब्वारी की पीड़ा को पिरोया सुरों में

नई दिल्ली। श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड के सबसे बड़े सिनेमा और संगीत समारोह “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2025” में इस वर्ष युवा लोकगायक विवेक नौटियाल ने अपने गीतों का जादू बिखेरा। नौटियाल को उनके लोकप्रिय गीत “उड़िजा चखुली” के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब प्रदान किया गया।

गीत “उड़िजा चखुली” उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और ग्रामीण जीवन की संवेदनाओं को दर्शाता है। यह गीत एक विवाहित स्त्री की भावनाओं को अभिव्यक्त करता है, जो अपने मायके की यादों में डूबी हुई है। वह गौरैया (चखुली) से अपने दुख साझा करती है और उससे अनुरोध करती है कि वह उसके मायके जाकर उसकी मनोव्यथा का संदेश पहुँचाए।

इस गीत को स्वयं विवेक नौटियाल ने लिखा और गाया है। गीत का निर्देशन सोहन चौहान ने किया है, जबकि मुख्य भूमिका सृष्टि रावत ने निभाई। संगीत पवन गुसाईं और राकेश भट्ट ने तैयार किया, रिदम सुभाष पांडे ने दी और शूटिंग का जिम्मा प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर गोविंद नेगी ने संभाला।

गीत को दर्शकों ने न केवल सराहा बल्कि इसे उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का सजीव चित्रण भी बताया। आधुनिक दौर में पारंपरिक लोकगीतों को जीवंत बनाए रखने की दिशा में यह गीत एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33