काशीपुर में मंदिर भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को आज तड़के प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस और प्रशासन की भारी फोर्स मौजूद रही। बुल्डोजर से मजार को हटाकर मलबे को सम्मानपूर्वक हटाया गया।

प्रशासन ने पहले 27 अगस्त 2025 को मजार के संचालक को भूमि और निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया था। निर्धारित 15 दिनों में कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन ने कई बार स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों की शिकायत थी कि पहले इस स्थान पर ग्राम देवता का मंदिर था, जिसे बाद में अवैध रूप से मजार में परिवर्तित कर दिया गया।

मेयर दीपक बाली ने इस मामले में प्रशासन से चर्चा कर जनभावनाओं से अवगत कराया था। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि यह संरचना अवैध रूप से मंदिर भूमि पर निर्मित थी, जिसका विवरण राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। कार्रवाई पूरी तरह विधिसम्मत रही और किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।

उत्तराखंड में धामी सरकार ने अब तक कुल 553 अवैध धार्मिक और अन्य संरचनाओं को हटाया है तथा करीब 9,000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया है।

यह कार्रवाई राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रोकने और जनहित में भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33