spot_img

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्कार्फ पहनाकर और फ्लैग स्टीकर लगाकर दी गईं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। शनिवार को भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक स्कार्फ पहनाया और स्थापना दिवस का विशेष फ्लैग स्टीकर लगाकर उनका सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के समस्त पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में संस्था के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड का कार्य युवाओं में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व जैसे गुणों का बीजारोपण करता है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण के कार्यों में संस्था की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्य में चल रही गतिविधियों की दी गई जानकारी

बैठक के दौरान प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था के इतिहास और वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना 7 नवंबर 1950 को हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में चलाए जा रहे ‘हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट’ और ‘युवा आपदा मित्र कार्यक्रम’ के तहत स्वयंसेवकों को प्रदान किए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की।

बैठक में यह पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर शिष्टमंडल में अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी सहित गाइड योजना और इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles