देहरादून: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है।
उत्तराखंड में आयुर्वेद को मिली नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने आयुष चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के निरंतर प्रयासों से लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत –
-
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,
-
अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूती,
-
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित की जा रही है।