चारधाम यात्रा 2026: पुलिस ने तैयार किया मास्टर प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी, चौबीस घंटे होगी मॉनिटरिंग
सुरक्षा के मद्देनजर से संपूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है.
देहरादून: 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. यात्रा को उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी करने में जुटी हुई है. चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ-साथ पीएसी,होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही एसडीआरएफ,एटीएस, बीडीएस और जल पुलिस की टीमों की भी तैनाती की गई है.
बता दें चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में गढ़वाल पुलिस की तैयारियों के संबंध में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने जानकारी दी. आईजी गढ़वाल ने बताया इस साल की यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है. यात्रा की 24×7 मॉनिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक ‘चारधाम कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है.
सुरक्षा के मद्देनजर से संपूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ-साथ पीएसी,होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही एसडीआरएफ,एटीएस, बीडीएस और जल पुलिस की टीमों की भी तैनाती की गई है. साथ ही चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं. भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा.
इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल और हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं. यहां यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है. यातायात सुचारू रखने के लिए मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र (हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी) संचालित किए जा रहे हैं.
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा की बुकिंग और पंजीकरण कराएं. सोशल मीडिया सेल के माध्यम से यात्रियों को मौसम, आपदा और मार्ग की स्थिति के बारे में रियल-टाइम अपडेट दिए जाएंगे. उन्होंने विश्वास दिलाया कि गढ़वाल पुलिस देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.