उत्तराखंड में ‘आग’ उगल रहा आसमान

पहाड़ से मैदान तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

सूबे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा

नैनीताल और मसूरी में भी गर्मी ने दिखाये तेवर

देहरादून। गर्मी ने इस साल अप्रैल के महीने ने पिछले कई दशकों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उत्तराखंड इन दिनों भीषष गर्मी की चपेट में है। आमतौर पर ठंडे और सुहावने मौसम के लिए मशहूर पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी जिलों में भी गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, )षिकेश और उधमसिंहनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हैरानी की बात यह है कि नैनीताल और मसूरी में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जहां पारा सामान्य से कई कई अधिक दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन इस असामान्य गर्मी का प्रमुख कारण है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और जरूरत पड़ने पर राहत उपायों की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड गर्मी नया रिकार्ड बना सकती है।

इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। भीषण गर्मी के बावजूद श्र(ालुओं का तांता लगा है, लेकिन प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। श्र(ालुओं को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले स्थानों पर भी सीधी धूप के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में गर्जना के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 29 अप्रैल के बाद मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारों से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33