आज विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस वर्ष, भगवान श्री बदरीनाथ जी के श्री कपाट 17 नवंबर 2024 को रात्रि 9:07 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त की।
हम सभी इस पावन पर्व पर भगवान श्री बदरीनाथ जी की कृपा की कामना करते हैं।
👏🏼👏🏼जय बदरी विशाल👏🏼👏🏼



