spot_img

देहरादून-Delhi Expressway: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, रोमांचक सफर और वन्यजीवों की सुरक्षा

देहरादून: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है, जिससे यात्रियों को दिल्ली से देहरादून तक का सफर सिर्फ ढाई घंटे में तय करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन नवंबर के अंत में करेंगे।

इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 213 किलोमीटर है और इसे 11 चरणों में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में लगभग 14,285 करोड़ रुपये की लागत आएगी। देहरादून से दिल्ली तक का यह सफर पहले 6 घंटे में होता था, लेकिन अब यह महज ढाई घंटे में पूरा होगा। ऋषिकेश से दिल्ली का सफर 3 घंटे और हरिद्वार से दिल्ली का सफर 2 घंटे में तय होगा।

एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आशारोड़ी से मोहंड तक का क्षेत्र है, जहां एक एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। यह क्षेत्र जंगलों और बरसाती नालों के ऊपर से गुजरेगा, जिसके चलते सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रकृति के नज़ारे और सुरक्षा का ध्यान

इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो जंगली जानवरों को स्वतंत्र रूप से घूमने का अवसर प्रदान करेगा। सड़क के दोनों ओर शोर नियंत्रण सेंसर और ध्वनि अवरोधक लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की तेज़ आवाज़ से जानवरों को कोई परेशानी न हो।

यात्रियों के लिए सुविधाएँ

राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे में 10 स्थानों पर रुकने, खाने-पीने और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, पेट्रोल पंप और ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।

एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे चारधाम यात्रा और प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles