पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित अभियान के तहत राज्य भ्रमण पर आए थे युवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत हरियाणा से उत्तराखंड की यात्रा पर आए युवा क्रिएटर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर हुई इस भेंट के दौरान युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभवों को साझा किया।
उत्तराखंड के विकास और संस्कृति से प्रभावित हुए युवा
अपने राज्य भ्रमण के दौरान इन युवाओं ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक जनजीवन को नजदीक से महसूस किया। इसके साथ ही पहाड़ों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।
डबल इंजन सरकार के कार्यों की सराहना
क्रिएटर्स ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच राज्य में हो रहे बुनियादी सुधारों पर खुशी जताई। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, होम-स्टे योजना, सौर ऊर्जा तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों ने युवाओं को खास तौर पर आकर्षित किया।



