सीएम धामी ने 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया' अभियानों के योगदान को सराहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में शिरकत की। इस खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर उन्होंने मैदान पर मौजूद युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार: सीएम धामी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है। केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में खेलों का विकास प्रमुखता से शामिल है।
‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ से बदला परिदृश्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेखांकित किया कि ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे दूरदर्शी अभियानों ने देश के युवाओं को खेलों से जोड़ने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन पहलों के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच मिल रहा है।



