भाजपा ने सदस्यता अभियान में 20 लाख का आंकड़ा पार किया, शीर्ष 6 राज्यों में शामिल

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के तहत 20 लाख 17 हजार 397 सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे वह देश के शीर्ष 6 राज्यों में शामिल हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान इस अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भट्ट ने बताया कि 2 से 25 सितंबर तक पहले चरण और 16 से 31 अक्टूबर तक दूसरे चरण में इस अभियान को संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य संगठन ने केंद्र द्वारा निर्धारित 20 लाख सदस्यों के लक्ष्य को पार कर लिया है।

Home - BJP Membership

भट्ट ने बताया कि पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरों, घरेलू महिलाओं से लेकर कामकाजी महिलाओं, मजदूरों से लेकर मालिकों, किसानों से लेकर सैनिकों और गरीबों से लेकर करोड़पतियों तक सभी वर्गों में सदस्यता अभियान चलाया है।

प्रदेश के 9 जिलों ने अपने सदस्यता लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और कोटद्वार शामिल हैं। भट्ट ने बताया कि 10 विधानसभाओं में सदस्यता की संख्या लोकसभा चुनाव में मिले मतों से अधिक है, जैसे कि अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट और हल्द्वानी।

आंकड़ों के अनुसार, 23 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने सदस्यता लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है, जबकि 44 विधानसभा क्षेत्रों ने 50 से 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

भट्ट ने यह भी बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को प्राप्त कुल मतों में से 74 प्रतिशत मतदाता भाजपा के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल होने वालों में 75 प्रतिशत पुरुष, 24.85 प्रतिशत महिलाएं और 0.15 प्रतिशत अन्य वर्ग के लोग हैं।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक सुरेश भट्ट, और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33