spot_img

हरिद्वार: ज्वालापुर में पेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

लाल मंदिर कॉलोनी में सोमवार देर रात लगी आग पर एक घंटे में काबू पाया गया

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई है। लाल मंदिर कॉलोनी में स्थित इस बंद गोदाम से धुएं और ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल की टीम ने शटर काटकर की बुझाई आग

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और पानी की बौछार शुरू की। गोदाम में रखे पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे पेंट और अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच अभी भी जारी है।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

posjp33 posjp33 posjp33