राष्ट्रीय खेलों के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या की नई पहल

देहरादून: प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा में आयोजित एक समीक्षा बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में नई पहल की घोषणा की। इस पहल के तहत, प्रदेश भर के स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन राइटिंग, लोगो डिजाइन और आर्ट वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चयनित बच्चों को नगद इनाम देकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा।

May be an image of 8 people

मंत्री आर्या ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनकी क्रिएटिविटी को सामने लाना है। प्रतियोगिता का पूरा मसौदा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें भाग लेने की प्रक्रिया और क्रिएटिव आइडिया को विभाग तक पहुँचाने के तरीके की जानकारी दी जाएगी। बच्चे अपने काम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

बैठक में मंत्री ने 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों के लिए मनोरंजन और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ के पारंपरिक भोजन को प्रमोट करने के लिए खाने के स्टॉल लगाने का भी सुझाव दिया।

युवा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए, मंत्री आर्या ने युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नशे से दूर रखने के उपायों पर भी विचार किया। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस और प्रदेश गठन के 25वें वर्ष को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33