उत्तराखंड दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री धामी ने हवाई अड्डे पर किया अभिनंदन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड पहुंचने पर देहरादून में उनका जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को राजधानी के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर उनकी अगवानी की।
हिमालय के हिमकिरीट से सुशोभित, गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित, शौर्य और पराक्रम की अमिट गाथाओं को अपने आंचल में समेटे देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आदरणीय श्री अमित शाह जी द्वारा आज प्रदेश को ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। जो उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति एवं दिशा प्रदान करेगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 6, 2026
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई।





