मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार
पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई दुखद सड़क दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
पौड़ी जनपद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में दिवंगतों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से ₹4 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 28, 2026
घायलों के उपचार और राहत पर जोर
घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
Deeply disturbed to learn about the loss of lives in a mishap in Pauri Garhwal district of Uttarakhand. I extend my condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 28, 2026
सरकार का संवेदनशील रुख
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर राहत राशि के वितरण और घायलों के इलाज की निगरानी के निर्देश भी जारी किए गए हैं।





