लालकुआं: रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए लालकुआं और राजकोट के बीच चलने वाली पूजा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को अब द्वि-साप्ताहिक कर दिया है। यह ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी की संचलन आवृत्ति को बढ़ाकर अब यह ट्रेन 06 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024 तक हर रविवार और बुधवार को लालकुआं से चलेगी। वहीं, राजकोट से यह ट्रेन 07 नवंबर से 02 दिसंबर, 2024 तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को चलायी जाएगी।
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा में और अधिक सुविधा मिलेगी, खासकर त्योहारों के मौसम में।



