रेखा आर्या ने किया युवा महोत्सव का ऐलान, देहरादून में 9 से 14 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

देहरादून: उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज राजधानी देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी “युवा महोत्सव” की जानकारी दी। यह महोत्सव 9 नवंबर से 14 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

रेखा आर्या ने बताया कि युवा महोत्सव का उद्घाटन 9 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शाम 6 बजे किया जाएगा। महोत्सव में इस बार खेलों, विज्ञान, संस्कृति और युवा कल्याण के विभिन्न पहलुओं को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को ध्यान में रखते हुए, इस महोत्सव में पारंपरिक खेलों की प्रदर्शनी भी रखी जाएगी। पहले दिन मलखंब और पिट्ठू जैसे देसी खेलों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोगों को इन खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके।

युवा महोत्सव की थीम: ‘इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस’
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम ‘इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस’ रखी गई है। इस उद्देश्य से महोत्सव में स्पोर्ट्स साइंस की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो युवा पीढ़ी को खेल और विज्ञान के मेल का समग्र ज्ञान प्रदान करेगी।

मंत्री ने कहा कि महोत्सव में 10 नवंबर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन, पांडवास बैंड, मीना राणा और विवेक नौटियाल जैसे लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

पहाड़ी व्यंजन और बच्चों के लिए खेल गतिविधियां
युवा महोत्सव में खानपान को भी खास महत्व दिया गया है, खासकर पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए कई स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी रखी गई हैं, ताकि वे भी इस महोत्सव का हिस्सा बन सकें।

रेखा आर्या ने बताया कि इस महोत्सव का समापन बाल दिवस, यानी 14 नवंबर को होगा। इस दिन राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाएगा।

युवा महोत्सव का उद्देश्य
मंत्री ने इस महोत्सव को एक उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम बताया, जो युवाओं को खेल, संस्कृति, विज्ञान, और तकनीकी पहलुओं से जोड़ने का प्रयास करेगा। साथ ही इसमें मोटिवेशनल स्पीकर और स्टार्टअप से संबंधित जानकारियों को भी साझा किया जाएगा।

इस पत्रकार वार्ता में निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33