उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ‘देवभूमि रजत उत्सव’ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

साल 2030 तक सड़क से जुड़ेंगे 50 से अधिक जनसंख्या वाले सभी गांव, महिला एवं युवा नीति पर भी जोर

11

देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में ‘देवभूमि रजत उत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की। उन्होंने बताया कि 2030 तक राज्य के सभी 50 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से एक समग्र नीति तैयार की जाएगी, जिससे राज्य में सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा में मार्ग एवं पुलों के बह जाने की स्थिति में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्य में वैलीब्रिज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य में शीघ्र ही ‘महिला नीति’ लागू की जाएगी, और युवाओं के लिए एक विशेष ‘युवा नीति’ बनाई जा रही है।

आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के पदक विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, देश और विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संपर्क मजबूत करने के लिए नवंबर में ‘राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवस’ और जनवरी में ‘अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।

सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ठेकेदारों और अभियंताओं के उत्तरदायित्वों को सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी। महिलाओं को प्रसव के दौरान देखभाल के लिए ‘मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा प्रोत्साहन सहायता’ योजना का भी प्रारंभ किया जाएगा।

May be an image of 11 people, track and field, people playing football, people playing American football, grass and textMay be an image of 4 people, horse and text

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पहाड़ों में रेल पहुंचाने और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक स्मार्ट सिटी की स्थापना, रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन की समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार ने नकल विरोधी, धर्मांतरण रोधी, दंगारोधी और भू-कानून जैसे कड़े कानूनों को लागू किया है। उन्होंने यह भी बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और राज्य की बेरोजगारी दर में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

May be an image of 6 people and text

इस वर्ष उत्तराखंड गौरव सम्मान से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, लोक गायक प्रीतम भर्तवाण, समाजसेवी माता मंगला, अभिनेता हेमंत पांडेय और डॉ. महेश कुड़ियाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here