मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के जन्म दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया।

May be an image of 13 people and text

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। उनका जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि “रन फॉर यूनिटी” हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष, दीपावली के साथ उनकी जयंती के संयोग के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि यह दौड़ 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया।

May be an image of 1 person and text

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के कूटनीतिक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता के योगदान को स्वतंत्र भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जागृत करने का एक माध्यम है और यह केवल एक सामान्य दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का प्रयास है।

May be an image of 7 people, dais and text

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, विधायक श्री खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य और अन्य अधिकारियों के साथ कई प्रतिभागी भी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33