बद्रीनाथ धाम में बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्री विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बद्री विशाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है और आगामी समय में इसमें और अधिक वृद्धि की संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तीव्र गति से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम का भव्य स्वरूप विकसित होगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ष यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है, जिससे सभी धामों की यात्रा व्यवस्थाओं का विकास सुनिश्चित हो सके और यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी कार्यालय में तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने यात्रियों से भी बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, एसडीएम जोशीमठ चंदरशेखर वशिष्ठ, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर संपूर्ण विधि-विधान से प्रभु बदरी नारायण की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु व स्थानीय लोगों की सुविधाओं के उन्नयन के लिए संचालित… pic.twitter.com/3bhspi7x1i
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 13, 2024



