कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का आनंद, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवन की अद्भुत झलक देखी और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनुभव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण के महत्व को समझने का भी अवसर है।

May be an image of 5 people, rhinoceros, jeep and text

सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड में जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली है। अब देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं, जिससे प्रदेश की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुल रहे हैं।

May be an image of 6 people and elephant

इस मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

May be an image of 1 person, tree and text

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी मुलाकात की और वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विभाग के समर्पण को प्रदेश की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण के लिए अहम बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33