spot_img

खटीमा में खेत पर लौटे मुख्यमंत्री धामी, खुद की धान की रोपाई

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह खटीमा के नगरा तराई गांव में अपने खेत में पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई की। मुख्यमंत्री ने बैलों की जोड़ी को हांकते हुए खेत को समतल करने के लिए पटेला भी लगाया और अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया।

May be an image of 8 people

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खेत में उतरकर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने कहा, “किसानों का श्रम, त्याग और समर्पण अतुलनीय है। अन्नदाता केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा के भी संवाहक हैं।”

May be an image of 1 person

मुख्यमंत्री ने खेत पर पारंपरिक हुड़किया बौल के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि, जल और छाया के देवताओं की वंदना की। उन्होंने भूमियां देवता, पानी के देवता इंद्र, और मेघ देवता को स्मरण कर कृषि पर आधारित उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत किया।

May be an image of 8 people

इस सादगी भरे कार्यक्रम ने न सिर्फ मुख्यमंत्री की धरती से जुड़ाव को दिखाया, बल्कि कृषि कार्यों और ग्रामीण जीवन की महत्ता को भी रेखांकित किया।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles