मसूरी के कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान पार्क किया गया

मसूरी। मसूरी नगर पालिका परिषद द्वारा कंपनी गार्डन का नया नामकरण “अटल उद्यान पार्क” किया गया। इस अवसर पर एक विशेष उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेम चंद्र अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

May be an image of 5 people and text

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनका मसूरी और उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम योगदान रहा है। उन्होंने वाजपेयी के मसूरी से विशेष जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा, “आज इस उद्यान का नामकरण उनके नाम पर होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।”

May be an image of 3 people and dais

गणेश जोशी ने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्यान, जिसे पहले “म्युनिसिपल गार्डन” और “कंपनी गार्डन” के नाम से जाना जाता था, अब अटल उद्यान के नाम से प्रसिद्ध होगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में वाजपेयी जी का योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने कहा, “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है कि आज हम अलग उत्तराखंड राज्य में रह रहे हैं। अंग्रेजों के जमाने में रखा गया ‘कंपनी गार्डन’ नाम अब इतिहास बन चुका है। यह पार्क अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा।”

May be an image of flower

इस आयोजन में मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, रूप सिंह कठेत, रजत अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33