दिल्ली बस सेवा संकट पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, 200 नई बसों की खरीद का मिला हरी झंडी

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली बस सेवा संचालन में आ रहे संकट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 200 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत 100 बीएस-6 डीजल बसों और 100 अनुबंधित सीएनजी बसों की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।

दरअसल, दिल्ली में बीएस-4 या इससे नीचे के मानकों वाली बसों की एंट्री पर पाबंदी लगने के बाद से उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली मार्ग पर बस संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस संकट से निपटने के लिए कई महीने पहले 175 नई बसों (100 डीजल और 75 सीएनजी) खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन शासन में मामला अटका हुआ था।

अमर उजाला द्वारा 18 नवंबर को इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद, मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को तत्काल प्रस्ताव पर चर्चा करने के निर्देश दिए। इसके बाद, परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने बीएस-6 मानक की 100 डीजल बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है, साथ ही 100 सीएनजी बसों को अनुबंधित करने का भी निर्णय लिया गया है।

200 नई बसों की खरीद से परिवहन निगम के लिए दिल्ली मार्ग पर बस संचालन को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा, और यह संकट जल्द ही हल हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33