प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए, आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा और प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्य सरकार ने इस कदम को प्रदेश की संस्कृति, पहचान और मूल स्वरूप को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना है। कैबिनेट के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में उनके विश्वास को टूटने नहीं देगी।
“राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार !”
प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा… pic.twitter.com/FvANZxWiEB
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 19, 2025
इस फैसले से प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जो प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक साबित होगा।