भारी बारिश के कारण धारचूला के एलागाड़ क्षेत्र में एनएचपीसी की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना की टनल को गंभीर नुकसान पहुँचा है। क्षेत्र में हुए भूस्खलन से टनल का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
क्षतिग्रस्त हिस्से से रिसता पानी साफ देखा जा सकता है, जिससे टनल को और अधिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, तस्वीरों में क्षति की गंभीरता स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।
फिलहाल प्रशासन ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो परियोजना को भारी क्षति हो सकती है।



