उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले में भाग लिया और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक आस्था की श्रद्धा अर्पित की। यह धार्मिक आयोजन प्रयागराज में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन का सबसे विशेष और आध्यात्मिक अनुभव था। उन्होंने इस मौके पर माँ गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम को बेहद पवित्र बताया।
महाकुंभ में आस्था और श्रद्धा की इस यात्रा ने मुख्यमंत्री धामी को धार्मिकता और समृद्धि की ओर अग्रसर किया।

नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।सनातन धर्म की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक महाकुंभ:2025 (प्रयागराज) में माता जी को स्नान कराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।#एकता_का_महाकुम्भ pic.twitter.com/I1lBmjRPqn
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 10, 2025



