उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भीषण बाढ़, कई भवन क्षतिग्रस्त, दबे लोगों की आशंका

आर्मी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव के खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में तबाही मच गई। बाढ़ के कारण कई होटल, दुकानें और रिहायशी भवन मलबे व पानी की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन को दर्जनों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र धराली बाजार बताया जा रहा है, जहां कई इमारतों को गंभीर क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि कई परिवारों का संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है।
<

जैसे ही घटना की सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए आर्मी हर्षिल, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी हैं। वर्तमान में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चल रहा है।

प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही स्थानीय लोग राहत कार्यों में सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33