देहरादून: मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी MPG कॉलेज के नवनिर्वाचित ABVP छात्रसंघ पदाधिकारियों को दी बधाई

कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में जीत दर्ज करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी विजयी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

छात्रों का किया अभिनंदन और दिए दिशा-निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष विधांत थापली, महासचिव आशुतोष जोशी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि करिश्मा डुमोगा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के भरोसे और संगठन की जवाबदेही का परिणाम है।

गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण और कॉलेज परिसर में एक बेहतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक माहौल बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करें।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि युवा ही देश और राज्य की असली ताकत हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी छात्रों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और संस्थान के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

इस बधाई कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत सहित एबीवीपी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33