देहरादून: नंदा की चौकी पुल पर कुछ ही घंटों में बहाल हुआ यातायात, एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन

एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर सरकार ने दिखाई तेजी, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी पर स्थित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन और राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। इस त्वरित एक्शन का असर यह रहा कि महज कुछ ही घंटों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया और पुल पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई।

पुल का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल की मुख्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह पूरी तरह सुरक्षित है, केवल इसकी एप्रोच रोड का एक सीमित हिस्सा ही प्रभावित हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों के दल तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद युद्धस्तर पर काम शुरू कर रिकॉर्ड समय में क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया गया।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पुल के निर्माण या संबंधित कार्यों में कोई तकनीकी लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो दोषी एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

त्वरित फैसले से जनता को मिली राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की आपदा और आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लेने की नीति का असर यहां देखने को मिला। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी और प्रशासन की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में मार्ग सामान्य हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33