देहरादून के गढ़ीकैंट में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और शहीदों के आश्रितों के कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।