केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में आयोजित अलंकरण समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस निशान से सम्मानित किया। उत्तराखंड यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का 16वां राज्य बना है।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।