उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा दर्ज कराए गए मामले में एसआईटी ने उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिया है। बयान दर्ज कराने के लिए तीन समन दिए जाने के बाद भी पेश न होने पर पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।