देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।