देहरादून के थानों में आयोजित लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'धरती का स्वर्ग उत्तराखंड' पत्रिका और 'देवभूमि का काव्य पुष्प' पुस्तिका का विमोचन किया। सीएम ने राज्य में दो साहित्य ग्राम विकसित करने की बात कही।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।