उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान

देहरादून, 21 जून 2025। उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायत चुनावों के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की। इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।

राज्यभर में इस चुनाव के माध्यम से कुल 74,499 ग्राम प्रधान, 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार:

  • 23 जून को सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे।

  • 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

  • 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  • 2 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी।

मतदान कार्यक्रम:

  • पहले चरण के लिए 3 जुलाई को चिन्ह (सिंबल) आवंटित किए जाएंगे और 10 जुलाई को मतदान होगा।

  • दूसरे चरण के लिए 8 जुलाई को चिन्ह आवंटन और 15 जुलाई को मतदान होगा।

  • दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई को की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। सभी जिलों के प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

चुनाव निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और जनता का विश्वास कायम रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33