प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह 22-23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS summit) में भाग लेने के लिए कजान पहुंचेंगे। पीएम मोदी के रूस दौरे से पहले कजान शहर में प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत करने के लिए होर्डिंग्स लगाए हैं।

रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय ने विशेष रूप से पोस्टरों पर “भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री” लिखा है, जबकि “इंडिया” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले शहर को वैश्विक सम्मेलन के लिए सजाया गया है, जिसमें होटल कजान भी शामिल है।

IMG_0003.JPG

प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, “भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है, जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।” उन्होंने ब्रिक्स के विस्तार और नए सदस्यों के शामिल होने से वैश्विक बेहतरी की उम्मीद जताई।

उन्होंने आगे कहा, “मैं विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा के लिए उत्सुक हूं। ब्रिक्स के अन्य नेताओं से मिलने की प्रतीक्षा है, जो बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33